खेकड़ा (बागपत)।
बागपत के पांच ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने लखनऊ में आयोजित ताईक्वांडो की राष्ट्रीय सेमिनार एवं राष्ट्रीय निर्णायक रैफरी परीक्षा पास की। खेल प्रेमियों ने पांचों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विगत दिनों लखनऊ में ताईक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश ताईक्वांडो महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय की ताईक्वांडो सेमिनार एवं राष्ट्रीय निर्णायक रैफरी परीक्षा हुई। इसमें संघ के जिला सचिव सचिन शर्मा समेत बागपत जनपद के पांच खिलाड़ी मनीष यादव, अभिषेक शर्मा, अक्षिता तोमर एवं विधि कुंडू ने भाग लिया। सभी पांचों खिला़िडयों ने लिखित परीक्षा एवं शारीरिक परीक्षा में भाग लिया। बागपत के पांचों खिलाड़ियों ने लिखित एवं शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर बागपत जनपद का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश ताईक्वांडो संघ के महासचिव राजकुमार कश्यप ने जिला सचिव सचिन शर्मा सहित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बागपत के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टीम के वापस खेकड़ा लौटने पर देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष त्यागी और स्कूल के प्रबंधक सोनू यादव ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किय। इस दौरान धर्मेंद्र शर्मा, शिवम खोखर, सेेनू त्यागी, रवि शर्मा, सन्नी तोमर, नीरज नैन आदि मौजूद रहे।