फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को हेल्थ खाने एवं जंक फूड से दूर रहने के टिप्स दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

फास्ट फूड से बच्चों को दूर रखने के लिए नगर स्थित एवन पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने खीरा खाओ प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

नगर स्थित एवन पब्लिक स्कूल में शनिवार को बच्चों के लिए जंक फूड को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें स्कूल की प्रधानाध्यापक रुचि जैन ने बच्चों को स्वास्थ्य रहने के टिप्स दिए। स्कूल में पढ़ने के साथ ही बच्चों की सेहत को लेकर भी जागरूक किया जाता है। कहा कि हेल्थी फूड खाएं। इसके साथ स्पोर्ट्स एक्टीविटी में हिस्सा लें। बच्चों को मोबाइल का ज्यादा देर इस्तेमाल करना भी खतरनाक है। इससे सोचने समझने की शक्ति पर असर पड़ता है। हमारी याददाश्त पर भी असर पड़ सकता है। जंक फूड से दूर रहने। फलों और ताजी सब्जी का इस्तेमाल करने के बारे में बताया। खीरा खाओ प्रतियोगिता में अरश, गुणिका और लव गुप्ता विजेता रहे। वंश, माधव, शिवम, आरव, आरूषी, प्रियल, तनिष्क आदि ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रबंधक दीपक जैन ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें