फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी के 380 आवासों में अनाधिकृत कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी के 380 आवासों में अनाधिकृत लोगों का कब्जा पाया गया है। शनिवार को जांच के बाद इसकी हकीकत सामने आने पर अब प्रशासन इन्हेें खाली करने की प्रक्रिया में जुट गया है। इसके तहत इन आवास में रहने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में तीन स्थानों पर बनी कांशीराम कालोनियों में लगभग 1500 आवास हैं। इनमें कई आवासों में अनाधिकृत लोग कब्जा जमाए थे। लगातार मिल रही शिकायतों पर डीएम के निर्देश पर शनिवार को अभियान चलाकर तीनों कालोनियों की जांच की गई। तीनों कालोनियों में अलग-अलग एसडीएम के नेतृत्व में चले अभियान में 268 आवासों में ताले लगे गए पाए गए जबकि 112 में अनाधिकृत लोग रह रहे थे। तीनों कालोनियों की रिपोर्ट मिलने पर एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह ने संयुक्त रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने बताया कि कुल 380 आवास में प्रथम दृष्टया अनाधिकृत कब्जा पाया गया है। इन सभी को खाली कराने से पहले उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद जिन आवासों में अनाधिकृत कब्जा पाया जाएगा उन्हें खाली कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवास खाली होने के बाद इन्हें पुन: आवंटित करने को आवेदन मांगे जाएंगे और परीक्षण के बाद जरूरत मंदों को आवास आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें