हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा
पवन पुत्र का शृंगार कर सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का हुआ आयोजन
31 पीबीटीपी 15, 16
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले भर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में पूजा अर्चना और सुंदरकांड के पाठ हुए। साथ ही शोभायात्राएं भी निकाली गईं। भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
शहर में लाल रोड, चावल चौराहा, दुर्गाप्रसाद, मोहत्शिम खां सहित तमाम स्थानों पर स्थित हनुमान मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचने लगे थे। नकटदाना के निकट स्थित साईं मंदिर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे बजरंग बली का शृंगार कर आरती एवं चालीसा पाठ किया गया। सत्यनारायण की कथा के बाद भंडारा हुआ। दोपहर बाद सुंदरकांड पाठ और शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह कठियार, प्रेम गंगवार, अनूप अग्रवाल, अभय महेश्वरी, अखिलेश सक्सेना अशोक अरोडा, नीरज गुप्ता, आनंद सिंह सेंगर सहित कई लोग थे। इधर शाम को लेखराज चौराहे से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो जाटो चौराहा, बरेली गेट, जेपी रोड होती हुई लेखराज चौराहे पर आकर समाप्त हुई।
पूरनपुर। बंडा रोड स्थित हनुमान मंदिर से पवनसुत मंडल की ओर शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा का कई जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा में बालाजी का दरबार, रामदरबार, भगवान शंकर, पंचमुखी हनुमान की झांकियां थीं। साथ ही काली अखाड़ा के कलाकार करतब दिखाते चल रहे थे। शोभायात्रा में महंत शिवम कुमार कठेरिया, रामस्वरूप आजाद, पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, महेश आजाद, घासीराम आजाद आदि थे। मानव सेवा प्रभु भक्ति ग्रुप के आकाश आनंद, सतीश वर्मा, मयंक गुप्ता, शेखर गुप्ता, प्रतीक आदि ने स्वागत किया। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर में विशाल भंडारा हुआ। हनुमान सेवा समिति की ओर ठाकुरद्वारा मंदिर में सुंदरकांड का पाठ, भंडारा हुआ। यहां श्याम मनीष खंडेलवाल, संदीप खंडेलवाल जौली, नवनीत गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह भदौरिया, सर्वेश कुमार, दिनेश, सिमता खंडेलवाल, पायल गुप्ता, विनीता, सलोनी, संगीता आदि थे।
बिलसंडा। नगर के हनुमान मंदिर पर सुंदर कांड का पाठ किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देवीस्थान मंदिर शाम को महाआरती का आयोजन किया।