फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल ने पुराने 300 बकाएदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल का बढ़ा क्रेज, 90 फीसदी घट गए फोन उपभोक्ता
विज्ञापन


-बीएसनएनल ने तीन सौ पुराने बकायादारों को जारी किया नोटिस
-बकाया जमा न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर।
बढ़ते मोबाइल यूजर ने बेसिक टेलीफोन का क्रेज कम कर दिया है। आलम यह हो चुका कि नगर के टेलीफोन एक्सचेंज से संबद्ध बेसिक टेलीफोन के 90 फीसदी से ज्यादा उपभोक्ता कम हो गए हैं। ऐसे तमाम उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटवाने के बाद बकाया भुगतान नहीं किया। ऐसे करीब 300 से अधिक बकाएदारों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में शीघ्र बकाया जमा न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। नोटिस जारी होने के बाद से बकाएदारों में हड़कंप मचा है।
मोबाइल चलन से पहले बेसिक फोन का एक क्रेज हुआ करता था। फोन कनेक्शन कराने को इंतजार करना पड़ता था। सांसद, विधायक के कोटे से फोन कनेक्शन हुआ करते थे। गांव, मोहल्ला में अगर किसी के घर फोन कनेक्शन हुआ करता था। वर्ष 2002 में नगर के टेलीफोन एक्सचेंज से करीब साढ़े तीन हजार कनेक्शन थे। वर्ष 2003 में नगर में मोबाइल का चलन शुरू हुआ। अक्सर लाइन में फाल्ट की कमी से फोन बंद होने, बिल अधिक आने आदि को लेकर उपभोक्ताओं का बेसिक फोन से मोह भंग होने लगा। परिणाम स्वरूप 90 फीसदी से अधिक बेसिक फोन उपभोक्ता कम हो गए। वर्तमान समय में टेलीफोन एक्सचेंज से संबद्ध ढाई सौ उपभोक्ता ही बचे हैं। उधर, बेसिक फोन कटने के बाद अधिकांश उपभोक्ताओं ने बकाया बिल नहीं जमा किया। बकाएदारों की सूची मिलने पर कर्मचारियों ने कई बार बकाएदारों से तगादा किया। अब विभाग ने बकाएदारों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मोबाइल आने से बेसिक फोन उपभोक्ताओं की संख्या में खासी कमी आई है। वर्तमान समय में ढाई सौ बेसिक फोन उपभोक्ता है। गांव-गांव में बीएसएनएल का नेटवर्क ठीक होने से लगातार बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। बेसिक फोन के पुराने तीन सौ से अधिक उपभोक्ताओं को बकाया को नोटिस जारी किया गया है।
आलोक कुमार, एसडीओ (फोन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें