फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने विद्युत निगम की टीम को घेरा, खरी खोटी सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

घीसा संत दरबार में बिजली चेकिंग करने पहुंचे एसडीओ और विद्युत निगम की टीम का श्रद्धालुओं ने घेराव किया और टीम के सदस्यों को खरी खोटी सुनाई। बाद में गलती मानने पर टीम वापस लौट गई।
बुधवार को शाम करीब चार बजे एसडीओ खेकड़ा डीपी सिंह के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम नगर के घीसा संत दरबार में बिजली चेकिंग करने पहुंची। जब एसडीओ ने कहा कि घीसा संत दरबार का लोड स्वीकृत क्षमता से अधिक है। यह सुन वहां मौजूद भक्त आक्रोशित हो गए और शोर शराबा सुनकर महंत देवेंद्र दास महाराज भी पहुंचे। इसी दौरान लोगों ने विद्युत निगम की टीम का घेराव कर उन्हें खरी खोटी सुनाई। महंत ने आक्रोशित भक्तों को समझा बुझाकर शांत किया। भक्तों ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को फोन कर एसडीओ की शिकायत कर कहा कि वह टीम के साथ आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। धार्मिक स्थलों को भी नहंीं बख्श रहे। जबकि जहां पर बडे़ पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। वहां पर मिलीभगत के कारण चेकिंग के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने एसडीओ समेत टीम में शामिल सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने कहा घीसा संत दरबार में एक कमरे का ताला लगा था। इसे वह चैक करना चाहते थे। ताकि ओवरलोड का सही पता लग सके। इसी कारण भक्त आक्रोशित हो गए। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता बागपत रामबीर सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कराई जाएगी। यदि एसडीओ एवं टीम में शामिल लोग दोषी मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें