फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने जनजागरूकता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संगीता धामा ने कर्मचारियों को हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद नगर पालिका के क्लर्क नीरज शर्मा के साथ पालिका कर्मचारियों ने नगर के जैन कॉलेज रोड, बड़ा बाजार, छोटा बाजार आदि में पहुंच व्यापारियों एवं आम लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। कहा कि सफाई स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। मार्गों पर गंदगी कचरा आदि न फैलाए। साथ ही जनहित मे पॉलीथिन का भी प्रयोग न करें। इस दौरान नगर पालिका के संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें