खेकड़ा (बागपत) । शनिवार को दोपहर करीब एक बजे खेकड़ा नगर पालिका के कई सभासद एकत्र होकर काठा मार्ग स्थित रामलीला मैदान की चहारदीवारी के चल रहे निर्माण को देखने पहुंचे। वहां उन्होंने ठेकेदार पर रामलीला मैदान की चहारदीवारी में लगाई जा रही सामग्री को देखा। उन्होंने ठेकेदार पर निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री न लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से रामलीला ग्राउंड की चहारदीवारी निर्माण में लगाई जा रही निर्माण सामग्री की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान सभासद सुधीर धामा एडवोकेट, नरेश धामा, नीटू धामा, राजबीर सिंह, नरेंद्र कुमार, तारा देवी, शिक्षा देवी, सुशीला देवी आदि रहे।