रस्सी का फंदा लगने से बारहसिंघा की मौत
वनविभाग ने कराया पोस्टमार्टम
12 पीबीटीपी 30
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। खेत में लगी रस्सी से बारहसिंघा के गले में फंदा लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने शव कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया।
टाइगर रिजर्व की बराही रेंज से सटे पिपरिया संतोष गांव निवासी शराफत उल्ला के खेत में बंधी रस्सी जंगल से निकलकर पहुंचे बारहसिंघा के गले में फंस गई। गले में फंदा लगने से बारहसिंघा की मौत हो गई। सोमवार को सुबह गश्त पर निकलने बराही रेंज के वन दरोगा मोहित सिंह को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां उसे कुत्ते नोंच रहे थे। वन विभाग की टीम ने बारहसिंघा का शव कब्जे में लिया ओर उसे लेकर माधोटांडा स्थित पशुचिकित्सालय लेकर पहुंचे। पशुचिकित्साधिकारी डॉ. नुरूल हुदा ने उसका बारहसिंघा का पोस्टमार्टम किया। डॉ. हुदा ने बताया कि गले में फंदा लगने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद वन दरोगा मोहित सिंह ने उसे दफन करा दिया।