खेकड़ा (बागपत)।
रविवार को रेलवे रोड पर किसान देशपाल सिंह के आवास पर गन्ना किसानों की बैठक हुई। बैठक में किसानों ने कहा कि बागपत शुगर मिल सभी केंद्रों से अगेती प्रजाति का गन्ना पर्चियां भेजकर खरीद रहा है, लेकिन बागपत शुगर मिल प्रबंध तंत्र खेकड़ा बी गन्ना तौल केंद्र के किसानों की उपेक्षा कर उनकी अगेती प्रजाति के गन्ने की पर्ची नहीं भेज रहा है। इससे उनका गन्ना खेतों में खड़ा है। इससे जंगली सुअर बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। आक्रोशित गन्ना किसानों ने कहा कि वह उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेंगे। उन्होंने मिल प्रबंध तंत्र से अविलंब अगेती प्रजाति के गन्ने की बी केंद्र के किसानों की पर्चियां भेजकर गन्ने की खरीद कराने की मांग की। यदि तुरंत समस्या का समाधान नहीं किया तो वह शुगर मिल में पहुंच धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सतपाल, रामनिवास, अमन सिंह, वेदपाल, मुंशी, मथन सिंह, भूपेश, सतबीर सिंह, सोमपाल धामा आदि रहे।