फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को दिया अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर स्थित बीआरसी केंद्र में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बच्चों को अंग्रेजी भाषा के ज्ञान में निपुण करने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक सुधीर वशिष्ठ एवं विपिन शर्मा ने उन्हें बताया कि अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के साथ ही बच्चों को अंग्रेजी में बात करने के लिए पहले छोटे छोटे वाक्य का ज्ञान कराए। जो वह प्रतिदिन अपनी भाषा में प्रयोग करते हैं अर्थात उन्हें अंग्रेजी बोलना सिखाया जाए। जब बच्चे अंग्रेजी बोलने में निपुण हो, उसके बाद इंग्लिश ग्रामर का भी ज्ञान कराए। ताकि वह इंग्लिश में भी परिपक्व हो सके। आधुनिक युग में बच्चों की अंग्रेजी में बोलचाल भी जरूरी हो गया है। बच्चों से शिक्षक अंग्रेजी में साधारण वाक्य में बात करें। धीरे धीरे बच्चे अपने आप ही अंग्रेजी बोलना सीख जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें