खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला रामपुर में बुधवार को रिखम सोनी बैनर तले ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसका शुभारंभ डायरेक्टर रिखम सोनी ने किया। नृत्य प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के युवक और युवतियों ने भाग लिया। और अपनी कला का प्रदर्शन कर वाही वाही लूटी। प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने वाले युवक युवतियों का चयन दिल्ली में होने वाली डांस प्रतियोगिता के लिए किया। चयनित युवाओं को डायरेक्टर रिखम सोनी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान लोकेश पंडित, राहुल जैन, वैशाली अग्रवाल, कमल पंवार, मनोज कुमार, टीना पांचाल, आंचल, मनीषा आदि रहे।