फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरा पेड़, दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
tree fallen on house - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा
विज्ञापन


बरखेड़ा/ पीलीभीत। कुरैया फूटाकुआं गांव में मजदूरी करने गए 32 वर्षीय कमलेश कुमार की शुक्रवार शाम को पापुलर के पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। जिला अस्पताल ले जाते वक्त मजदूर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरे दिन इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डंडिया भगत निवासी कमलेश मजदूरी करते थे। शुक्रवार सुबह वह गांव के राजेश गंगवार के खरीदे गए पापुलर के पेड़ों का कटान करने के लिए मजदूरी पर ग्राम फूटाकुआं गए थे। उनके साथ गांव के रहने वाले मदनलाल, प्रदीप कुमार, शिवकुमार, कुंवरसेन, नन्हे लाल समेत 15 लोग अन्य लोग भी थे। दोपहर बाद कटान करते वक्त अचानक एक पापुलर का पेड़ टूटकर कमलेश के ऊपर गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग किसी तरह उनको पेड़ के नीचे से निकालने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, कि उनकी रास्ते में मौत हो गई। मजदूर की मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख पुकार मच गई। एसएचओ बरखेड़ा जयवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को मृतक के भाई ठाकुरदास ने हादसे की सूचना उनको दी थी। इस पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार वाले मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं। उन्होंने मजदूर की मौत को हादसा बताते हुए कार्रवाई न करने की बात लिखित में पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें