फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से ठप्प पडी आपूर्ति को लेकर काशीराम कालोनी के लोगो ने दिया धरना।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति चालू कराने की मांग को लेकर कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने सांकेतिक प्रदर्शन धरना दिया।
नगर में तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में विगत तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप्प होने के कारण कालोनी वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा लाइट नहीं होने के कारण कॉलोनी में पेयजल संकट भी पैदा हो गया है। बुधवार को आक्रोशित कॉलोनीवासी घरो से बाहर निकले और विद्युत विभाग के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर बताया विगत तीन दिन से कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति लाइन में फाल्ट आने से सप्लाई ठप है। इसके चलते लोगों को गर्मी के चलते रात्रि अंधेरे में ही रहना पड़ रहा है। साथ ही पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समस्या हल कराने की मांग की। उन्होंने समस्या हल नहीं होने पर अधिकारियों के कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी। इसमें राधा, रहीसा, विद्या, फातमा, जगबीरी, रेखा, रोशनी, गुडिया, कुलदीप, कुंदन लाल, चंद्रपाल, कुलदीप, हारून आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें