फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा मे हो रही असुविधाओ को लेकर उपभोक्ताओ ने किया हंगामा।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। सिंडिकेट बैंक के खाताधारकों ने बैंक कर्मियों की कार्यशैली से नाराज होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर में स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में दर्जनों खाता धारक लेन देन करने पहुंचे। उन्होंने विगत कई दिन पहले बैैंक शाखा में अपने खातों में जमा कराए चेक किलीयर होने के बारे में पूछा तो बैंक कर्मियों ने संतोष जनक बात न बोलते हुए कहा जब किलीयर होेंगे, तब आ जाना। यह सुनकर खातेदार को गुस्सा आ गया। उन्होंने बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन कर कहा बैंक कर्मियों का व्यवहार खाता धारकों के प्रति अच्छा नहीं है। साथ ही आए दिन लेन देन का कार्य करने में भी घंटों लग जाता है। उन्होंने कहा बैंक कर्मी लापरवाही से कार्य करते हैं। उन्होंने शाखा प्रबंधक से अविलंब समस्या हल कराने मांग की। उन्होंने कहा यदि बैंक स्टाफ ने अपना व्यवहार ठीक नहीं किया तो बैंक के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी। दूसरी तरफ शाखा प्रबंधक ने खातेदारों को जल्द समस्या हल कराने भरोसा दिया। इस दौरान मा. तेजपाल सिंह, अशोक शर्मा, पंकज नैन, बिजेंद्र सिंह, राजीव कुमार, दीपक, विनय कुमार, अरविंद, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें