फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता मे जेपी एकेडमी बडौत एवं एनएस स्कूल की टीमे रही विजेता।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन डेपोडेल स्कूल पिलाना और एनएस पब्लिक स्कूल की टीमों ने अपने अपने मैच जीतेे।
बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा में चल रही मैत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन जेपी एकेडमी बड़ौत और डेपोडेल स्कूल पिलाना की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर डेपोडेल स्कूल पिलाना की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में पांच विकेट खोकर अंकित के 28, अभिषेक और मनीष के 24-24 रन की बदौलत 148 रन बनाए। इसमें जेपी एकेडमी के गेंदबाज आमिर और वंश ने दो - दो और अजय ने एक विकेट लिया। जवाब में जेपी एकेडमी बड़ौत की टीम केवल चौबीस रन पर ही ढेर हो गई। इसमें डेपोडेल टीम के गेंदबाज इरशाद और मनीष ने दो- दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

दूसरा मैच एनएस पब्लिक स्कूल और होली चाईल्ड एकेडमी की टीम के बीच खेला गया। इसमें टास जीतकर एनएस स्कूल की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में नईम के 57, सुशांत के 31 रन की बदौलत 132 रन बनाए। जवाब में उतरी होली चाईल्ड एकेडमी की टीम 29 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें