फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील व समाधान दिवस पर लगेंगे हेल्थ कैंप

Wed, 05 Jul 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
तहसील व समाधान दिवस पर लगेंगे हेल्थ कैंप
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम शीतल वर्मा ने ब्लाकों में स्वास्थ्य योजनाओं का ठीक ढंग से क्रियान्वयन न होने पर चिकित्सा अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने तहसील व समाधान दिवस पर हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश दिए। गांधी सभागार में डीएम शीतल वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की ब्लाकवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बिलसंडा, बरखेड़ा व ललौरीखेड़ा में जननी सुरक्षा योजना आदि योजनाओं का संचालन ठीक नहीं पाया गया। इस पर डीएम ने संबंधित चिकित्साधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। कहा कि अगली बैठक में प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने तहसील व समाधान दिवस पर हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश दिए। हर महीने दूसरे व चौथे बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में हेल्थ कैंप लगाने को कहा गया। डीएम ने जिले में लापरवाह आशा बहुओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। अब हर ब्लाक में लापरवाह आशा बहुएं चिह्नित की जाएंगी। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवजात शिशुओं की सूचना संकलित कर प्रत्येक सप्ताह सीडीपीओ के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अंतिम रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा डीएम को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर अधिकारी लापरवाही न बरते। यदि कहीं कोई लापरवाही का मामला प्रकाश में आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, एसीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें