फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने में भेदभाव के खिलाफ लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। युवा विकास संगठन के कार्यकर्ताओं ने अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव और धांधली का आरोप लगाते हुए गुरुवार को बारह पत्थर चौराहे पर जाम लगाया। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवा विकास संगठन के कार्यकर्ता गुरुवार सुबह 10.30 बजे बारह पत्थर चौराहे पर इकट्ठे हुए और जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उनका आरोप था कि अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाने पहुंच जाते हैं। अतिक्रमण हटाने के नाम पर मनमानी करते हैं। दुकानदारों का सामान जब्त कर लेते हैं, विरोध करने पर उनसे अभद्र व्यवहार करते हैं। करीब एक घंटे तक लगाए गए जाम से पीलीभीत और बीसलपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में सीओ प्रवीण मलिक ने मौके पर पहुुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता की और उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। प्रदर्शन करने वालों में मंच के अध्यक्ष नितिन पाठक, शिवम शुक्ला, मनीष त्रिगुणायत, पकंज मिश्रा, अंकित वर्मा, देवेंद्र गंगवार, खगेंद्र दत्त मिश्रा, राजू मौर्य आदि शामिल रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें