फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट प्राचार्य पीआर गुप्ता परिषद कार्यालय लखनऊ से संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के निदेशक संजय सिन्हा ने डीएम की संस्तुति पर डायट के विवादों में घिरे प्राचार्य पीआर गुप्ता को हटा दिया है। उन्हें परिषद कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 27 अप्रैल को प्राचार्य पीआर गुप्ता और डीएलएड छात्रों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसकी विवेचना अभी चल रही है। प्राचार्य ने इस सिलसिले में पांच छात्रों को डायट से निष्कासित भी कर दिया था। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने इस मामले की अपने स्तर से जांच कराई थी, इसमें प्राचार्य पीआर गुप्ता भी दोषी पाए गए थे। डीएम ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के निदेशक संजय सिन्हा को पत्र भेजकर विवादित प्राचार्य पीआर गुप्ता को यहां से हटाने और उनके स्थान पर नए प्राचार्य की नियुक्ति की संस्तुति की थी। इस पर निदेशक ने प्राचार्य को डायट से हटाकर अपने कार्यालय से संबद्ध कर लिया है। उनके स्थान पर शफीक अहमद सिद्दीकी को प्राचार्य नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें