पीलीभीत। जिले के परिषदीय विद्यालयों में विद्यालयस्तर पर 30 जुलाई तक और राज्यस्तर 15 नवंबर तक प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। इसको लेकर शासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
शिक्षा निदेशक बेसिक ने बीएसए को निर्देश भेज क्रीड़ा प्रतियोगिता की समय सीमा निर्धारित कर दी है। जारी आदेश में कहा गया कि अगस्त के चतुर्थ सप्ताह तक जनपदस्तर और अक्तूबर के तृतीय सप्ताह तक मंडलस्तर पर प्रतियोगिताएं होनी हैं। राज्यस्तर पर 15 नवंबर तक खेल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। कहा गया कि प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 10 हजार रुपये भेजे गए हैं। जिनसे खेल सामग्री खरीदकर बच्चों की रुचि को ध्यान में रखकर कक्षा एक से आठ तक के प्रत्येक बच्चे को किसी न किसी खेल से अवश्य जोड़ा जाए। प्राथमिक स्तर पर छह माह से 11 वर्ष आयु और उच्च प्राथमिक स्तर पर 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
इन खेलों को किया जाएगा शामिल
खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक, व्यायाम, योग प्रदर्शन, जूडो, बास्केटबॉल, तैराकी, क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीत।
शासनादेश के अनुपालन को लेकर दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों खेल प्रतियोगिताएं निर्धारित तिथि पर संपन्न कराने को कहा गया है।
देवेंद्र स्वरूप, बीएसए