फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भगवान शिव का समर्पित सावन मास का बुधवार से शुभारंभ हो गया। जिले भर के शिव मंदिरों में शिवभक्तों का पूरे दिन तांता लगा रहा। शिवभक्तों ने मंदिरों में दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर भगवान शिव की आराधना की। वहीं कछला से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भी जलभिषेक किया। सुबह से लेकर शाम तक शिवालय हर-हर महादेव से गूंजते रहे।
विज्ञापन

सावन माह को भगवान शंकर की पूजा का महीना माना जाता है। शहर में बुधवार तड़के ही हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के साथ शिवभक्तों का रैला शिव मंदिरों की ओर निकल पड़ा। गौरी शंकर मंदिर में शिवभक्तों की कतार लगने लगी। भक्तों ने हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की। हर कोई शिवलिंग तक पहुंचकर अपने ईष्ट को छूकर पुष्प दीप अर्पित करने को आतुर दिखा। पूजन के साथ मंदिरों में घंटा घड़ियाल की ध्वनि भी गूंजती रही। गौरीशंकर मंदिर के साथ ही स्टेशन रोड स्थित अर्द्धनारीश्वर मंदिर व दूधिया मंदिर भी बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने शिवशंकर की पूजा अर्चना की। वहीं कछला से गंगाजल लेकर आए कंावड़ियों ने शिव मंदिरों में आरती के बाद जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। देर शाम तक शिव मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान होते रहे।
बीसलपुर। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। बेेल पत्र, धतूरा, दूध, प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मांगी। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में भजन कीर्तन किए। मंदिरों के आसपास पालिका प्रशासन ने विशेष सफाई कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें