फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही बढ़ा शारदा नदी का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी की लहरें किनारों से टकराने लगी हैं। जिससे कटान का डर सताने लगा है। कटान को लेकर संवेदनशील गांव गभिया सहराई, नलडेंगा, रमनगरा में विभागीय अभियंताओं नजर रखनी शुरू कर दी है। फिलहाल अभी कटान शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मानसून के साथ ही पहाड़ों पर बारिश शुरू हो जाती है। जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ना घटना शुरू हो जाता है। इधर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली शारदा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। शनिवार को 51 हजार क्यूसेक पानी शारदा नदी में छोड़ा गया। जिसके चलते नदी की लहरें किनारों से टकरानी लगीं। हालांकि अभी कटान की कोई स्थिति नहीं है। वहीं जल स्तर बढ़ने के बाद से ही विभागीय अफसर भी सक्रिय हो गए है। बाढ़ खंड के क्षेत्रीय अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार टीम के साथ रमनगरा क्षेत्र में मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर अभी सामान्य है। इसके बावजूद टीमों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए है। कटान से संबंधित कोई स्थिति पैदा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें