फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम न्यायालयों के विरोध में अधिवक्ता रहे हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर सरकार द्वारा बनाए जा रहे ग्राम न्यायालयों के विरोध में जिले भर के अधिवक्ता गण शुक्रवार को कलम बंद हड़ताल पर रहे। अदालती कामकाज ठप रहा। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालयों के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामअवतार रस्तोगी, सचिव साबिर हुसैन अंसारी, कोषाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष स्नेह लता तिवारी, सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिव शर्मा, सचिव सैयद मोहम्मद उरूज आदि अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार ने आधी अधूरी तैयारियों के बीच ग्राम न्यायालयों की घोषणा की है। यह केवल एक छलावा है। हाईकोर्ट से लेकर जिला जिला अदालतों तक में मूलभूत सुविधाएं नहीं है। सुरक्षा की भी व्यवस्था नहीं है । सरकार अधिवक्ताओं और वादकारियों के साथ न्याय नहीं कर रही है। प्रदेश बार काउंसिल के आव्हान पर जिले भर के अधिवक्तागण आज अदालती कामकाज से विरत रहे। वादकारी तारीख लेकर लौट गए। कलक्ट्रेट में वकीलों ने ग्राम न्यायालयों के विरोध में प्रदर्शन भी किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें