फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से गुस्साए वकीलों ने शुरू की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने से क्षुब्ध वकील गुरुवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए। वकीलों की हड़ताल से वादकारी परेशान हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने सात जून को अधिवक्ता छत्रपाल राठौर के विरुद्ध एक आपराधिक मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। उधर, थाना बिलसंडा पुलिस ने वकील मोहम्मद अकरम के विरुद्ध सात जून को आपराधिक मामले में रिपोर्ट दर्ज की। दोनों अधिवक्ता प्रगतिशील बार एसोसिएशन से जुड़े हैं। प्रगतिशील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी पुलिस के उच्चाधिकारियों से कई बार मिलकर साथियों के विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए निरस्त करने की मांग की थी लेकिन अब तक रिपोर्ट निरस्त नहीं हुई है, इससे वकील नाराज हैं। गुरुवार को तहसील परिसर में हुई आपात बैठक में लिए गए निर्णय के बाद वकील बेमियादी हड़ताल पर चले गए। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद गंगवान और महासचिव सुनील सक्सेना ने इसकी सूचना सभी स्थानीय न्यायालयों को दे दी है। अधिवक्ताओं ने एसपी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सौरभ दुबे को सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें