फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में लगी आग, पति-पत्नी समेत तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। सिलिंडर बदलने के बाद उसे चेक करते समय आग लग गई। इससे एक महिला, उसका पति और जेठ गंभीर रूप से झुलस गए। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

गंाव दमूपुरा निवासी पातीराम ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता देवी दोपहर को खाना बना रहीं थीं, तभी गैस खत्म हो गई। इस पर सुनीता ने दूसरा सिलिंडर लगाकर उसे चेक किया तो आग लग गई। सुनीता आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में पातीराम और उनके बड़े भाई गंगाप्रकाश भी झुलस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। काफी घरेलू समान जलकर राख हो गया। ब्यूरो

दीवार ढही, मलबे में दबकर विवाहिता घायल
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव भंसूड़ा में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता दीवार के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
भंसूड़ा निवासी कालीचरन ने बताया कि उनकी पत्नी माया देवी शुक्रवार सुबह पड़ोस में ही रिश्तेदार के घर जा रहीं थीं। रास्ते में रामऔतार की जर्जर दीवार अचानक माया देवी के ऊपर ढह गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें