फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार, प्रभारी को दिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित पशु आश्रय गृह में अव्यवस्थाओं के चलते एक बछड़े की मौत पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने इस बाबत तहसीलदार विजय त्रिवेदी को ज्ञापन दिया। इसके बाद तहसीलदार ने पशु आश्रय गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रय गृह प्रभारी को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील कार्यालय में तहसीलदार विजय त्रिवेदी को ज्ञापन देकर पशु आश्रय गृह में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पशु आश्रय गृह में इस कदर अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं कि वहां बंद गोवंश की जान ही खतरे में है। अव्यवस्थाओं के चलते ही गुरुवार को एक बछड़े की मौत हो गई।
तहसीलदार ने उसी समय कार्यकर्ताओं के साथ पशु आश्रय गृह का निरीक्षण किया। आश्रय गृह में पशुओं के लिए टिनशेड न होने पर नाराजगी जताई। तहसीलदार ने प्रभारी ईओ उमेश आनंद को पशुओं के लिए टिनशेड डलवाने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने आश्रय गृह प्रभारी उपेंद्र शंखधार को भी पशुओं के लिए चारे का अच्छा बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, संजय शर्मा, राहुल ठाकुर, प्रशांत त्रिवेदी, धर्मेंद्र मौर्य, अंकित, धर्मेंद्र गंगवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें