फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ तो शिकायत की जांच करना ही भूल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायत नवादा महेश निवासी तेजपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से विकास कार्यों में घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद जांच करने पहुंचे डीपीआरओ के सामने ही ग्राम प्रधान पक्ष ने शिकायतकर्ता से मारपीट की। इस पर डीपीआरओ, सचिव को तीन दिन के अंदर अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश देकर लौट आए। इसके बाद जांच करना ही भूल गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में कहा गया है कि ग्राम पंचायत नवादा महेश में ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर अपने चहेते लोगों को अपात्र होने के बाद भी आवास और शौचालय आवंटन कर दिए है। इसके अलावा ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्याें में घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद 12 जनवरी को डीपीआरओ ग्राम पंचायत में जांच करने पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर जांच शुरू की। इसी दौरान ग्राम प्रधान शिकायतकर्ता पर आग बबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे। बाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस पर डीपीआरओ बाद में जांच करने के बात कहकर लौट आए। डीपीआरओ ने पत्र जारी कर तीन दिन के अंदर अभिलेख प्रस्तुत करने के सचिव को निर्देश दिए।

शायद अभिलेख आ गए हैं, देखना भूल गया
हां ध्यान तो आ रहा है कि नवादा महेश में जांच के दौरान मारपीट का मामला हुआ था। अभिलेख मांगे थे, शायद अभिलेख आ भी गए, लेकिन देखना भूल गया। देखते हैं क्या मामला था। काम इतना है कि इस मामले का ध्यान ही नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमोद कुमार, डीपीआरओ

मामला मेेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी कर जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें