बीसलपुर। बरेेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र ने कोतवाली पुलिस को गांव जसोली की दलित महिला के उत्पीड़न के मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
जसोली निवासी जगदीश प्रसाद की पत्नी इंद्रवती ने बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र को भेजे पत्र में कहा था कि उन्होंने थाना बिलसंडा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से जनसूचना अधिकार के तहत सूचना मांगी थी। इससे नाराज होकर प्रधानाध्यापक ने उनसे गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। ब्यूरो