फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीआईजी के आदेश पर चलाए गए अभियान के बाद पुलिस सड़कों पर दिखाई दी। सर्किल अफसर की अगुवाई में भीड़ के बीच शोहदों और संदिग्धों की तलाश की गई। वहीं बिना हेलमेट बाइक दौड़ा रहे युवाओं को रोककर जागरूक किया गया। दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को भी पुलिस ने हटवाया। पुलिस की औचक कार्रवाई से बाजार में खलबली रही।
विज्ञापन

सोमवार को डीआईजी कार्यालय से भीड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त करते हुए चेकिंग करने के निर्देश मिले। जिसके बाद सर्किल अफसरों की अगुवाई में फोर्स सड़कों पर कार्रवाई के लिए निकल पड़ी। शहर में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल अजब सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह, महिला थानाध्यक्ष नबिता सिंह पुलिस बल के साथ निकले। जेपी रोड, चौक बाजार, मेन बाजार समेत कई इलाकों में पुलिस ने संदिग्धों को रोककर चेक किया। उनसे गहनता से पूछताछ की गई और फिर नाम पता नोट कर चेतावनी देकर छोड़ दियागया। बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट लगाए मिलने पर बाइकर्स की भी क्लास लगाई गई। दुकानों के आगे फुटपाथ पर रखे सामान को भी अधिकारियों ने हटवाया। यह भी चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा किया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बीसलपुर, पूरनपुर और सदर सर्किल में भी टीमें कार्रवाई में जुटी रहीं। इससे पूर्व रविवार रात को एसपी मनोज कुमार सोनकर के निर्देश पर ढाबा, रोडवेज स्टैंड समेत अन्य इलाकों पर जाकर संदिग्धों की तलाश की गई। इसकी एसपी कार्यालय से मॉनिटरिंग की गई। हर एक घंटे में पुलिसकर्मियों की लोकेशन भी ली जाती रही।
बीसलपुर। कोतवाली के एसआई केके सिंह ने सोमवार को छोटे चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर तीन दो पहिया चालकों के हेलमेट न होने पर चालान किया और तीन चालकों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

चुर्रासकतपुर। पुलिस चौकी प्रभारी जेसी जोशी ने चौकी के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पंजीकरण संबंधी अभिलेख न होने पर तीन चौपहिया वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया। दो वाहन चालकों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें