फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे तेंदुए ने बछिया को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गभिया सहराई (पीलीभीत)। इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे इलाके में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ कैमरे से दूर होकर आबादी क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। मंगलवार रात जंगल से निकलकर आया तेंदुआ गभिया सहराई गांव की आबादी में संतोष मंडल के घर में घुस गया। यहां आंगन में बंधी बछिया को हमले के चलते जबड़े में दबाकर बाहर खेतों में लाकर निवाला बना लिया। आहट पर जागे परिजनों के शोर-शराबा करने में तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया। सूचना के बाद नौजल्हा वन चौकी के डिप्टी रेंजर ने टीम के साथ मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले आठ माह से तेंदुए की दहशत कायम है। बूंदीभूड़, नौजल्हा समेत आधा दर्जन गांव की सीमा में दस्तक देकर तेंदुआ अब तक तीन दर्जन से अधिक मवेशियों को निवाला बना चुका है। वहीं, आबादी क्षेत्र तेंदुए की बढ़ती सक्रियता के बाद गंभीर हुए वन अफसरों ने दो तेंदुओं को पिंजरे में कैद कर जंगल के दूसरे क्षेत्र में छोड़ दिया। इधर, डेढ़ माह पूर्व से तीसरे तेंदुए की सक्रियता शुरू हो गई है। जिसके चलते सप्ताह भर पूर्व विभाग की ओर से चार कैमरे लगाकर तेंदुए की निगरानी शुरू की गई है, लेकिन कैमरे की कार्य क्षमता से दूर तेंदुए आबादी क्षेत्र में आतंक मचाए है। नौजल्हा वन चौकी के डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौका मुआयना कर तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए गए है। तेंदुए की निगरानी बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें