फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से आए अफसर ने सेंट्रल वेयर हाउस का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। केंद्रीय भंडारागार निगम लखनऊ से आए एसपी श्रीवास्तव ने स्थानीय सेंट्रल वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रबंधक को भंडारित सरकारी गेहूं का बेहतर ढंग से रख रखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सेंट्रल वेयर हाउस में एक माह में पीसीएफ ने 10540 मैट्रिक टन सरकारी गेहूं भंडारित कराया है। निरीक्षण के दौरान क्षमता से अधिक भंडारण निकला। उन्होंने बताया कि वेयर हाउस की भंडारण क्षमता 8970 मैट्रिक टन की है, लेकिन 10540 मैट्रिक टन गेहूं का भंडारण किया गया है, जोकि क्षमता का 120 प्रतिशत है। अभिलेख भी चेक किए गए हैं। प्रबंधक हरीश चंद्र को भंडारित गेहूं का बेहतर ढंग से रख- रखाव करने के निर्देश दिए गए हैं। भंडारित गेहूं का उठान 30 जून तक हर हालत में कराने को कहा गया है। सुरक्षा प्रभारी हरीश गंगवार को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने का निर्देश दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें