फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत के जंगल में पहुंचे नेपाल के हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। नेपाल के जंगली हाथियों को टाइगर रिजर्व का लग्गा भग्गा क्षेत्र रास आने लगा है। यही वजह है कि तीन दिन पूर्व पड़ोसी देश की शुक्ला फांटा सेंचुरी ने बाहर निकले दो हाथी भारतीय क्षेत्र की ओर आ गए हैं। हालांकि अभी हाथियों ने अपना रुख जंगल से सटे आबादी क्षेत्र की ओर नहीं किया है। टाइगर रिजर्व के अंतर्गत शारदा नदी के पार लग्गा बग्गा क्षेत्र का इलाका नेपाल की सीमा से शुक्लाफांटा सेंचुरी से सटा है। खुली सीमा होने के चलते कई वर्षों से नेपाली क्षेत्र की ओर से जंगली हाथी भारतीय क्षेत्र की ओर आते जाते हैं। इधर,तीन दिन से दो जंगली हाथियों ने एक बार फिर लग्गा भग्गा क्षेत्र की ओर आ गए हैं। हाथी जंगल क्षेत्र में घूमकर नरकुल और शीशम के जंगल की छाल को खा रहे हैं। दो हाथियों की आमद के बाद ऐसा माना जा रहा है कि इनके अलावा और भी झुंड क्षेत्र में पहुंच सकता है। दो माह पूर्व भी लग्गा भग्गा क्षेत्र की ओर पहुंचे हाथियों ने कई दिन तक कृषि फसलों को नुकसान पहुंचाया था। इधर, हाथियों की आवाज से जंगल से सटे इलाके में रह रहे लोगों में डर सता रहा है कि कहीं पूर्व की तरह हाथियों का झुंड कृषि फसलों को नुकसान न पहुंचा दे। हालांकि मंगलवार को टाइगर रिजर्व और शुक्ला फांटा सेंचुरी क्षेत्र के वन अफसरों ने बैठक कर वन्यजीवों की सुरक्षा पर विचार किया था। नौजल्हा वन चौकी के डिप्टी रेंजर ने बताया कि दो जंगली हाथी पिछले कई दिन से लग्गा बग्गा क्षेत्र में घूम रहे हैं। वन कर्मी उनपर नजर भी रखे हुए हैं। फिलहाल हाथियों ने अभी जंगल से निकलकर किसानों की फसलें या आबादी क्षेत्र में कोई क्षति नहीं पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें