फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में पत्रकारों की भूमिका बेहद अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने पर वरिष्ठ पत्रकार विश्वमित्र टंडन समेत कई अन्य पत्रकारों को सम्मानित किया गया। शहर के एक बैंकटहाल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिलाधिकारी/एडीएम देवेंद्र प्रताप मिश्र ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि समाज में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र में तीनों स्तंभों को आइना दिखाने का कार्य यह चौथा स्तंभ करता है। पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव रमेश शंकर पांडे ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर चर्चा करते हुए कहा कि कालांतर में पत्रकारिता अपने रास्ते से भटक गई है। हरदोई के वरिष्ठ पत्रकार ओमदेव दीक्षित ने पत्रकारों की सुरक्षा का मामला उठाया। समारोह में उल्लेखनीय पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार विश्वमित्र टंडन को सम्मानित किया था। अमर उजाला ने आतंकवाद के दौरान सिख तीर्थयात्रियों के मारे जाने की घटना का खुलासा किया था। उस दौरान विश्वमित्र टंडन जिला प्रभारी थे। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार ऋषिराम श्रीवास्तव, रवि अग्रवाल, महिला पत्रकार नाहिद शम्सी, ओम देव दीक्षित, शाहजहांपुर के रमेश शंकर पांडे, बरेली के शहजाद अली को प्रभारी डीएम ने दोशाला ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन मंसूर अहमद शम्सी व आभार जिलाध्यक्ष सुधीर दीक्षित ने जताया। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश सचिव नीरज राज सक्सेना, मंडल अध्यक्ष निर्मलकांत शुक्ला, राधा कृष्ण रावत, नसीम खान समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें