फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजूल भूमि पर अवैध कब्जा, पिलर हटाकर दीवार बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में खाली पड़ी नजूल भूमि पर लगे पिलर को हटाकर दीवार बना ली गई। आरोप है कि जमीन पर कब्जा पालिका कर्मियों की मिलीभगत से किया गया। मामले की जानकारी पर चेयरपर्सन ने सूचना राजस्व विभाग को दी। राजस्व विभाग ने मतगणना के बाद अवैध कब्जा हटवाने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर के नकटदाना चौराहे के समीप स्थित केजीएन कॉलोनी के पीछे करीब तीन साल पूर्व नजूल भूमि पर कब्जा कर लिया गया था। कब्जेदार ने आननफानन में मिट्टी का भराव भी करवाना शुरू कर दिया था। उस दौरान तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर करीब 4100 वर्ग मीटर नजूल भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई थी। कब्जेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ उसे जेल भी भेजा गया था। उस दौरान तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट ने राजस्व और पालिका प्रशासन को भूमि की पैमाइश करवाकर तूदाबंदी भी करवा दी थी। इधर कुछ दिन पूर्व शहर निवासी नबी अहमद ने नजूल भूमि के कुछ पिलर हटाते हुए दीवार बनवा दी। मामले की जानकारी पालिका की चेयरपर्सन विमला जायसवाल को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा। बाद में संपत्ति अधिकारी अफसर हसन खां और संतोष कुमार को भी मौके पर जाकर जांच करने को कहा। जांच में नजूल भूमि पर पिलर हटाकर कब्जा करना पाया गया। चेयरपर्सन की इसकी जानकारी राजस्व प्रशासन को दी। चेयरपर्सन विमला जायसवाल ने बताया कि मामले से सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराते हुए चुनाव मतगणना के बाद राजस्व प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें