फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर पुलिस जीप को टक्कर मारी, दो कांस्टेबल घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर शनिवार की रात में वाहन ने पुलिस जीप को पीछे टक्कर मार दी। इससे जीप में दो कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। सूचना मिलने पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने दोनों घायलों का इलाज कराया। साथ ही जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई।
शनिवार की रात में पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी पर तैनात दो कांस्टेबल जीप से गश्त कर रहे थे। अचानक किसी वाहन ने पीछे से आकर जीप को टक्कर मार दी। इससे दोनों कांस्टेबल घायल हो गए। साथ ही जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल होने के बाद भी कांस्टेबलों ने उसका पीछा किया, लेकिन असफलता मिली। सूचना मिलने पर पुलिस के अन्य वाहन भी पहुंचे और दोनों कांस्टेबलों को चिकित्सक के यहां ले जाकर इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहानी में झोल ही झोल
एक्सप्रेस वे पाठशाला पुलिस चौकी के दायरे में आता है फिर भी डूंडाहेड़ा चौकी के कांस्टेबल गश्त पर क्यों गए। एक्सप्रेस वे पर टोल पर लगे कैमरे से बचकर कोई वाहन नहीं जा सकता, फिर ऐसे वाहन को पकड़ा क्यों नहीं। उक्त वाहन में अवैध शराब या अन्य कोई अवैध सामान तो नहीं, जिसको रोकने के चक्कर में वह टक्कर मारकर भागा पुलिस को इन सवालों के जवाब तलाशने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें