फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर में स्थित बीआरसी केंद्र पर बृहस्पतिवार को राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार सर्व शिक्षा, समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया, इसका शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी रंजन कुमार ने किया। इसमें जिला अस्पताल बागपत से पहुंचे डॉ. सुनील कुमार की टीम ने मानसिक मंद एवं दृष्टि बाधित 44 बच्चों की जांच की और 28 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए। सर्व शिक्षा अभियान, समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक योगेश कुमार ने बताया दिव्यांगता प्रमाणपत्र विगत कई साल से चलाया जा रहा है। इस दौरान राजकुमार वर्मा, लता देवी, विनोद धामा, अनिल कुमार, राजीव धामा एबीआरसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें