खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में स्थित सीएचसी में बृहस्पतिवार को बिजली लाइन में आए फाल्ट के कारण पंखे, लाइट, एसी आदि आदि विद्युत उपकरण जल गए। लाइन में अचानक स्पार्किंग होने के कारण मरीजों में भगदड़ मच गयी। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बिजली घर में सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों ने राहत की सांस ली। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक ने बताया विद्युत लाइन में फाल्ट आने से कई लाख रुपये कीमत के विद्युत उपकरण जल गए है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।