खेकड़ा (बागपत)। बागपत ताइक्वांडो एसोसिएशन के संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि जनपद के ग्राम लुहारा सराय निवासी मनीष यादव (19) जनपद के सबसे कम आयु वाले राष्ट्रीय रेफरी और राष्ट्रीय ग्रेजवेट रेफरी बने हैं। उनके पिता रघुराज यादव व दादा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। मनीष पांच राज्य प्रतियोगिताओं राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता, थ्री ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता तथा 2018 मे तीसरी इंडिया ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता, विश्व ताइक्वांडो द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कप तथा ताइक्वांडो की पीएचडी ब्लैक बेल्ट द्वितीय डान हासिल कर चुके हैं। मनीष को राष्ट्रीय ग्रेजवेट रेफरी का प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ सचिव व चेयरमैन राजकुमार द्वारा दिए जाने पर संघ सचिव सचिन शर्मा के आवास पर शनिवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें मनीष यादव का संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने स्वागत किया। इस दौरान रवि शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, सन्नी तोमर, अभिनव धामा, विधि कुंडू, साईमा खोखर, चेतन, मनीष खान आदि मौजूद रहे।