खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को शाम करीब चार बजे खेकड़ा नगर के बाजार में व्यापार कर अधिकारियों के दुकानों में छापा मारने की सूचना मिलने दी नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया और व्यापारियों ने आनन फानन में अपनी दुकान के बाहर रखा सामान अंदर फेंक दिया देखते ही देखते व्यापारियों की दुकानों के शटर बंद होते चले गए। कुछ ही देर बाद अधिकारियों के आने की अफवाह का पता चलने पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद व्यापारियों ने दुकान फिर खोल दी। ब्यूरो