फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में मगरमच्छ पहुंचने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
29पीबीटीपी24
विज्ञापन




आबादी में मगरमच्छ पहुंचने से मचा हड़कंप
सूचना पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा, देवहा में छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया (पीलीभीत)। नदी व जलाशयों से बाहर निकल रहे मगरमच्छ गांव की आबादी के पास पहुंच रहे हैं। शनिवार को अमरिया क्षेत्र के गांव फरदिया में आबादी के करीब मगरमच्छ पहुंचने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को कब्जे में लेकर नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में लंबे समय से आबादी के पास बाघ का कुनबा प्रवास कर रहा है। इसको लेकर क्षेत्र के लोग हमेशा दहशत में रहते हैं। वहीं बरसात के चलते मगरमच्छ भी नदी व जलाशयों से बाहर निकलकर आबादी के नजदीक पहुंच रहे हैं। शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम फरदिया में आबादी के पास स्थित एक तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा हो गई और मामले की जानकारी वन महकमे को दी। सूचना के बाद वनकर्मी चेतन कुमार अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मगरमच्छ पकड़ने को रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। वनकर्मी चेतन कुमार ने बताया पकड़े गए मगरमच्छ को देवहा नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें