फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा अष्टमी धूमधाम के साथ मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) ।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के छोटा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में सोमवार को राधा अष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित उमेश चंद कोत्स ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की पूजा अर्चना के साथ कराया। साथ ही कहा कि उनकी सच्चे भाव से भक्ति करने पर मनुष्य को सभी कष्ट से निजात मिल जाती है। इसलिए सच्चे मन से भक्ति करनी चाहिए। इसके बाद दिल्ली से आयी भजन कीर्तन मंडली के गायकों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। राधा कृष्ण की झंाकियों की प्रस्तुति ने भक्तों को आश्चर्य चकित कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद बांटा। इस दौरान अम्बे प्रसाद, विनोद गुप्ता, जितेंद्र सिंघल, पुनीत शर्मा, तरूण गुप्ता, सोनू वर्मा, अंजली वर्मा, गौरव वर्मा, संजय सोनी, विनोद वर्मा, सचिन गुप्ता, गौतम पंडित आदि रहे।
विज्ञापन


राधा अष्टमी पर प्रसाद वितरित
अग्रवाल मंडी टटीरी। राष्टा अष्टमी के मौके पर बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण किया। सुरेश चंद वर्मा, सुमित वर्मा, जीतू वर्मा, राहुल वर्मा, अनिल वर्मा, शिब्बू वर्मा, तन्नु वर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें