फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह में एक दूजे के हुए 175 जोड़े

Sat, 07 Jul 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर का मंडी समिति परिसर शुक्रवार को सांप्रदायिक सौहार्द के बीच 175 शादियों का साक्षी बना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए सामूहिक शादी समारोह में मंत्रोच्चारण के बीच वर वधुओं ने सात फेरे लिए। वहीं दस जोड़ों का मुस्लिम रीति से निकाह कराया गया। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने नव दंपतियों को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से मंडी समिति परिसर में सामूहिक विवाह समारोह स्थल पर शुक्रवार सुबह सवेरे ही बैंडबाजों के साथ वर-वधुओं व उनके परिवारवालों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समारोह को तीन अलग-अलग पंडाल बनाए गए। मुस्लिम समुदाय के जोड़ों के निकाह की भी व्यवस्था की गई। करीब 11.30 बजे रस्म शुरू की गई। इस बीच केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी भी समारोह स्थल पर पहुंच गईं। प्रत्येक जोड़े को 30 हजार रुपये अनुदान राशि व एक इज्जतघर (शौचालय) निर्माण का स्वीकृति पत्र सौंपा। साथ ही हर जोड़े को अन्य उपहार भी सौंपे गए। समारोह स्थल पर बने तीन पंडालों में से दो पंडालों में 20 वेदियों बनाई गई। आचार्य पंडित श्याम देव शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह की रस्म शुरू कराई। परिवारों वालों के अलावा बाहरी सदस्यों ने पहुंचकर कन्यादान की रस्म अदा की। करीब एक बजे सभी जोड़ों ने सामूहिक रूप से फेरे लिए। इसके बाद वर वधुओं को विदा किया गया। डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें