फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को भी उमस से लोग दिखे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
29पीबीटीपी-9
विज्ञापन



शाम तक छाए रहे बदरा पर बरसे नहीं
शुक्रवार को भी उमस से लोग दिखे बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पिछले तीन दिनों से लगातार भयंकर उमस से लोग बेहाल है। सुबह होते ही काले बादल छा जाते हैं जो शाम तक रहते हैं, लोग बारिश होने की संभावना जताते हुए बरसात होने का इंतजार करते है, लेकिन उनका पूरा दिन उमस भरी गर्मी के बीच गुजर जाता है। शाम के बाद तो हालात बद से बदतर हो जाते है। दोपहर में जहां हल्की हवा चलने पर लोग राहत महसूस करते है, वहीं शाम पांच के बाद से हवा का रुख बदलने पर लोग गर्मी से बेहाल दिखते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दस बजे के बाद भी सूर्य देवता ने दर्शन दिए तो लोग परेशान दिखाई दिए। गर्मी के बीच उमस होने के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पिछले दिनों के मुकाबले कम दिखी, लोगों ने घर से बाहर नहीं निकलने में ही अपनी भलाई समझी। सिर्फ वहीं लोग घर से बाहर निकले जिनको जरूरी काम था। दोपहर एक बजे हालात यह थे कि सड़क पर चंद सेकेंड खड़ा होना मुश्किल हो रहा था, पैदल चल रहे लोगों के शरीर से पसीना टपक रहा था। उमस से बचने के लिए राहगीर रोड किनारे खड़े ठेलों पर दिखाई दिए तो कई पेड़ की छांव में खड़े रहे। शाम चार बजे के बाद मौसम में तेजी से परिवर्तन देखने को मिला। हवा पूरी तरह रुक गई, कूलर की हवा भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। मौसमा सुहावना होने के कारण लोग छत पर व पार्कों में टहलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें