फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी पर बने पैंटून पुल से गिरी मेटाडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नदी पर बने पीपा पुल से गिरी मेटाडोर
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिला प्रशासन ने साधी चुप्पी
06पीबीटीपी-26
हजारा। धानारा घाट में शारदा नदी पर बने पीपा पुल से निकल रही मेटाडोर अचानक बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी। गनीमत रही कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। चालक सुरक्षित बच गया। पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगने की सूचना पर हजारा थाने के एसओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से लगातार हो रही बारिश से शारदा नदी में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। दोपहर के बाद स्थित ओर भयानक हो गई। जब शारदा नदी पर बना पैंटून पुल से गुजर रही मेटाडोर अचानक बेकाबू होते हुए पुल से नीचे पलट गई। देखते ही देख पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मेटाडोर के चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। पुल पर जाम लगने की सूचना पर एसओ हजारा नरेश कश्यप पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन बुलाकर मेटाडोर को नदी से निकलवाने की कोशिश में लग गए। मेटाडोर को पुल से नीचा गिरते देख उसके पीछे चल रहे वाहनों के पहिए थम गए, शारदा नदी में पानी का लगातार जलस्तर बढ़ने से पीपा पुल से होकर निकलने वाले वाहनों के लिए अब मुसीबत बढ़ती जा रही है। उसके बाद भी जिला प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें