फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी चौपाल में बेटियों को बचाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी चौपाल में बेटियों को बचाने का संदेश
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम निरोजपुर एम्मा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने नारी चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के ग्राम निरोजपुर एम्मा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढाओं कार्यक्रम के तहत नारी चौपाल का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गांव की वयोवृद्ध महिला महेंद्री देवी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद छात्रा रूबी, तनु, अंजू ने स्वागत गान गाया। इसके बाद छात्राओं रीना, आरती, सुमन, कोमल ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में शिक्षक -शिक्षिकाओं ने बेटियों को बेहतर शिक्षा और परवरिश की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में बेटियों एवं महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजेश कुमार, शिक्षक प्रवीन शर्मा, विपिन शर्मा, सुधीर वशिष्ठ, विनोद धामा, राजीव धामा, मनोज कुमार, रीता, बीरमती, कमला, नताशा, पम्मी समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें