फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने दुकानों से 20 किलो पॉलीथिन जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम करीब चार बजे खेकड़ा नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान टीम के साथ नगर के बाजार में पहुंची। वहां उन्होंने दुकानों पर पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे दुकानदारों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे रोड स्थित दुकानदारों से उन्होंने करीब बीस किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की और दुकानदारों से मौके पर सम्मन शुल्क भी वसूला। साथ ही दुकानदारों को भविष्य में पॉलीथिन का प्रयोग करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा पालीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद उन्होंने खेकड़ा थाने के समीप बने यात्री शेड के सामने लगी गन्ने के जूस की दुकानों को भी हटवाया। उन्होंने कहा कि बाजार में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें