खेकड़ा (बागपत)।
नगर में अनाज मंडी स्थित गेहूं तौल केंद्र पर मंगलवार को माप तौल विभाग के निरीक्षक ने गेहूं तौल केंद्र का निरीक्षण कर केंद्र में लगे कांटे एवं बाट माप की जांच की। साथ ही उन्होंने किसानों से गेहूं तौल के दौरान घटतौली के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने किसानों को बताया कि यदि गेहूं तौल के दौरान उनके साथ घटतौली की जाती है तो वह इसकी शिकायत अधिकारियों को करें। तत्काल संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।