फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई अफसर, हनक में स्कूल नहीं जाती शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई अफसर, हनक में स्कूल नहीं जाती शिक्षिका
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे बीएसए को बंद मिले दो स्कूल
क्रासर...
एक हेडमास्टर समेत दो शिक्षिकाओं के वेतन आहरण पर लगाई रोक
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। ग्रामीणों की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए को दो परिषदीय स्कूल बंद मिले। जिस पर उन्होंने एक प्रधानाध्यापिका समेत दो शिक्षिकाओं के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव नांद पसियापुर के ग्रामीणों ने बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति से गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के न आने की शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर बीएसए सोमवार दोपहर करीब दो बजे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने दोनों ही विद्यालयों में ताला लटका मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने बीएसए को बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका का भाई राजस्थान सरकार में उच्च पद पर तैनात है। इसी हनक के चलते शिक्षिका नहीं आती है। इसी के चलते अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं भी स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। उनके बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। इस पर बीएसए ने ग्रामीणों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालय बंद पाए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका सुशीला गंगवार, अंजू सक्सेना व प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका ललिता सिंह के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। शिक्षामित्र शहरोज मलिक के मानदेय आहरण पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें