फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओ को प्रशिक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कृषक महिला प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के साथ ही आय बढ़ाने के लिए जैली, जैम मुरब्बा आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र में केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल के निर्देशन में कृषक कौशल विकास योजना के तहत मूल्य संवर्धन विषय पर आय को दोगुना करने के लिए कृषक महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया । इसमें कृषि वैज्ञानिक डॉ. सरिता जौशी ने कृृषक महिलाओं को बताया कि फल सब्जियां विटामिन एवं खनिज का भंडार होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता होने के कारण इनका सेवन अत्यधिक आवश्यक है। इनमें कैंसर जैसी भयानक बीमारियां भी दूर रहती है, इसलिए मौसमी फलों का सेवन अवश्य करना चाहिए। महिलाएं फल, सब्जियों को घर पर जैम, जैली, चटनी अचार, मुरब्बा, स्वेस आदि तैयार कर सकती हैं। इससे बेमौसम में भी फल, सब्जियों का आनंद लेकर अप्रत्यक्ष रूप से रुपये की बचत भी की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के गुर सिखाए। इस दौरान मनीषा, पूजा, अनुराधा, दीपा, खुशबू, खुशी आदि रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें