फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन न चुकाने पर तीन सौ लाभार्थियों को नोटिस

विज्ञापन
loan
विज्ञापन
पांच साल बाद जमा करनी थी ऋण की धनराशि
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग से मार्जिन मनी योजना के तहत लिए गए ऋण को अधिकांश लोगों ने निर्धारित समय निकल जाने के बाद वापस नहीं किया। बकाया का भुगतान न करने वाले ब्लॉक क्षेत्र के तीन सौ लोगों को समाज कल्याण विभाग ने नोटिस जारी कर बकाया की धनराशि वापस करने की चेतावनी दी है।
एडीओ (समाज कल्याण) ज्ञानचंद आर्य ने बताया कि मार्जिन मनी योजना के तहत ब्लॉक क्षेत्र के करीब पांच सौ से अधिक लोगों ने दुकान, गाय, भैंस, बकरी आदि पालन सहित विभिन्न कार्य करने को पांच साल पहले ऋण लिया था। ऋण पर विभाग की ओर से दस हजार रुपये अनुदान और बैंक की ओर से 25 प्रतिशत मार्जिन मनी में छूट देने का प्रावधान था। चार प्रतिशत ब्याज पर लिए गए इस ऋण को पांच साल के बाद अनुदान आदि की धनराशि कम कर लाभार्थियों को वापस करना था। इसमें से मात्र कुछ लाभार्थियों ने ऋण की बकाया धनराशि वापस कर दी। करीब साढ़े चार सौ लोगों ने अब तक मार्जिन मनी योजना के तहत लिए गए ऋण को वापस नहीं किया। ऋण की बकाया धनराशि वापस न करने वाले तीन सौ लाभार्थियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के बाद भी शीघ्र ही बकाया जमा न करने पर लाभार्थियों की आरसी जारी कराई जाएगी। उधर, नोटिस मिलने के बाद बकाया जमा न करने वाले लाभार्थियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छकार योजना का भी वसूल नहीं हो रहा बकाया
पूरनपुर। एडीओ ज्ञानचंद आर्य ने बताया कि मैला ढोने की प्रथा समाप्त कर स्वच्छकारों को विभिन्न कार्य करने को अनुदान पर ऋण दिया गया था। जिससे वे आर्थिक संकट में न फंसकर अपना व्यापार कर सकें। उन्होंने बताया कि अनुदान की धनराशि के अतिरिक्त ऋण की धनराशि को वापस न होना था, लेकिन उक्त योजना के तहत दिया गया अधिकांश ऋण वापस नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें